Lucknow: 5,500 रुद्रों के साथ शुरू हुआ सपादलक्ष रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से हुआ सावन का शुभारंभ

Lucknow: श्रावण मास के प्रथम दिन लखनऊ के ऐशबाग रामलीला ग्राउंड में 5,500 रुद्रों के साथ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।

Ashutosh Tripathi
Published on: 30 July 2026 7:12 PM IST (Updated on: 30 July 2026 7:12 PM IST)
Rudrabhishek
X

Rudrabhishek

Lucknow: श्रावण मास के पावन अवसर पर गुरुवार को ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड में शिव सेवा परिवार के तत्वावधान में 5,500 रुद्रों के साथ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का भव्य शुभारंभ हुआ। हर-हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।


प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित, शिवशंकर पाण्डेय एवं डॉ. योगेश व्यास सहित पांच सहयोगी आचार्यों ने भगवान शिव एवं शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया। पूजन के दौरान भगवान का आवाहन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, सुगंधित जलाभिषेक, वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आरती और पुष्पांजलि सहित सभी वैदिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए।


आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आयोजन स्थल पर 27 चैकियों पर शिव परिवार के साथ 5,500 रुद्र विराजमान किए गए, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक और पूजन किया। भगवान शिव के अभिषेक के लिए विशेष रूप से ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल तथा तीन कुंतल गौ-दूध मंगाया गया, जिससे अभिषेक संपन्न कराया गया।

आयोजक हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। पूजन में प्रयुक्त मूर्तियों का विसर्जन रामलीला मैदान में ही निर्धारित स्थान पर गड्ढा बनाकर विधिवत किया गया, ताकि पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story