Aaj Ka Mausam: UP में बरसेंगे बदरा! प्रयागराज-वाराणसी समेत 6 जिलों में भारी वर्षा, मानसून मचाएगा हलचल

Aaj Ka Mausam: IMD ने 24 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा (Heavy Rainfall) का अनुमान जताया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 Aug 2026 7:18 AM IST (Updated on: 24 Aug 2026 7:18 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 24 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर वर्षा (Rain) और गरज-चमक (Thunderstorm) के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी वर्षा की प्रबल संभावना है। IMD ने 24 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा (Heavy Rainfall) का अनुमान जताया है।

पूर्वी UP में अधिक सक्रिय रह सकता है मानसून

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में रविवार के मुकाबले आज सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तुलनात्मक तौर पर अधिक सक्रिय रह सकती हैं।

23 अगस्त को मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश में मानसून बिल्कुल सामान्य रहा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर वर्षा (Rainfall) मुजफ्फरनगर में हुई। इसके बाद बाराबंकी के हैदरगढ़ में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

प्रयागराज, चित्रकूट, बिजनौर, वाराणसी समेत कई स्थानों पर 5 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं रविवार को प्रदेश के दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला।

इन जिलों में भारी वर्षा येलो अलर्ट

तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बहराइच और बाराबंकी में दर्ज हुआ।

जिलेवार चेतावनी (District-Wise Alert) की बात करें तो उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने 24 अगस्त के लिए प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इन जिलों में मौसम को देखते हुए बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इस तरह प्रदेश में मानसून का असर अभी जारी है और खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना बनी हुई है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story