Lucknow News: राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग: संजय सिंह

Lucknow News: लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं, जमीन खरीद मामलों और चंदे के उपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Newstrack Network
Published on: 18 Jun 2026 6:13 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (Image Credit-Newstrack)

Lucknow News: लखनऊ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और जमीन खरीद मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर जुटाए गए चंदे में हुई कथित गड़बड़ियों की पोल लगातार खुलती जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिन मामलों में कथित तौर पर चोरी का माल बरामद हुआ है, उनमें भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है।

आप सांसद ने दावा किया कि जमीन खरीद के कई मामलों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की जमीनें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदी गईं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोने और चांदी की शिलाओं से जुड़े मामलों में भी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

संजय सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दलों ने पहले यह मुद्दा उठाया था तो उन्हें “राम विरोधी” कहकर बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन अब सत्तारूढ़ दल के कुछ लोग भी इन मामलों को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुद्दा उठाने पर उनके परिवार के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की गईं। प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह ने कुछ अन्य लोगों के नाम लेते हुए मामले में उनकी भूमिका की भी जांच कराने की मांग की।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story