झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Lucknow: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के विरोध में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ में ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Ashutosh Tripathi
Published on: 13 Aug 2026 1:24 PM IST (Updated on: 13 Aug 2026 1:24 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।


ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के भविष्य का आधार होती हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आती है तो सरकार को उसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।


गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘छात्रों पर अत्याचार बंद करो’, ‘परीक्षा में पारदर्शिता लाओ’ जैसे नारे लगाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं हुई तो ABVP देशभर में आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संगठन चुप नहीं बैठेगा।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story