Luckow News: ट्विशा, दीपिका के बाद अब लखनऊ की श्वेता सिंह, शादी के 6 माह बाद संदिग्ध मौत से सनसनी

Luckow News: ठाकुरगंज इलाके से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्धावस्था में मौत हो गई।

Shishumanjali kharwar
Published on: 27 May 2026 10:25 AM IST
Luckow News: ट्विशा, दीपिका के बाद अब लखनऊ की श्वेता सिंह, शादी के 6 माह बाद संदिग्ध मौत से सनसनी
X

Luckow News: मध्य प्रदेश की ट्विशा शर्मा और ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर की मौत इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों ही बेटियां दहेज की बलि चढ़ गयीं। वहीं अब राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। श्वेता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला। मायकेवालों को यह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या का मामला करार दिया है। पुलिस ने मामले में पति, सास-ससुर, देवर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ षिकायत दर्ज की है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी शिवम सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह से श्वेता सिंह की शादी हुई। शिवम एक लैब में काम करता है। श्वेता तीन बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से दो दिन पहले श्वेता अपनी बीमार मां को देखने अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल से वापस ससुराल लौट गई थी। मायके वालों को फोन कर बताया गया कि श्वेता सिंह ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही श्वेता को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे। बहनों ने बताया कि श्वेता की शादी में परिवार ने क्षमता से बढ़कर खर्च किया था, लेकिन फिर भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। परिजनों का यह भी आरोप है कि शादी के दिन ही दूल्हा षिवम अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नाराज हो गया था। विदाई के समय श्वेता को किसी से ठीक से मिलने तक नहीं दिया।

परिवार ने यह भी दावा किया कि श्वेता के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पैरों पर भी गंभीर चोट और खून के निशान मिले। बहनों का यह भी आरोप है कि श्वेता की सास और ननद उसे ताने देती थीं। ननद कथित तौर पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस पर श्वेता और उसके परिवार को अपमानित करती थी। बहनों ने यह बताया कि श्वेता के पति ने उसकी नौकरी भी छुड़वा दी थी। परिवार का कहना है कि उन्होंने घरेलू विवाद समझकर कई बातों को नजरअंदाज किया, जिसका अब उन्हें गहरा पछतावा है। घटना के संबंध में डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story