लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों में छिपाकर लाया था तस्कर

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर AIU ने 1.677 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये बताई गई है। सी-फूड के टिन में छिपाकर लाई गई खेप जब्त कर यात्री को हिरासत में लिया गया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 5 Sept 2026 12:06 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के कब्जे से 1.677 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है। AIU ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यात्री ओमान एयर की फ्लाइट संख्या WY-265 से मस्कट होते हुए शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचा था। वह बैंकॉक से यात्रा शुरू कर लखनऊ आया था। AIU को यात्री और उसके सामान को लेकर पहले से खुफिया इनपुट मिला था। विमान के लखनऊ पहुंचते ही टीम ने संदिग्ध यात्री पर नजर रखनी शुरू कर दी।


सी-फूड के टिन में छिपाया था गांजा

सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैग की गहन तलाशी ली गई। बैग में रखे सी-फूड के टिन के डिब्बों ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। संदेह के आधार पर जब डिब्बों को खुलवाया गया तो उनके भीतर छिपाकर रखा गया संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसकी पहचान हाइड्रोपोनिक गांजे के रूप में हुई। इसके बाद करीब 1.677 किलो मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया।

AIU ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी कीमत का विदेशी गांजा लखनऊ में किसे सौंपा जाना था।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां

जांच एजेंसियां बैंकॉक से मस्कट और फिर लखनऊ तक जुड़े तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर इस खेप को रिसीव करने वाले व्यक्ति और इसके पीछे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story