Lucknow News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना! कहा-खुद जाएं पाठशाला

Lucknow News: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने समाजवादी समर्थकों के साथ गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। छोटे लोहिया जैनेश्वर मिश्र की जयंती पर लड्डुओं से बना केक काटा।

Shubham Pratap Singh
Published on: 5 Aug 2025 3:09 PM IST
Lucknow News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना! कहा-खुद जाएं पाठशाला
X

Akhilesh Yadav, Janeshwar Mishra Jayanti

Lucknow News : मंगलवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने समाजवादी समर्थकों के साथ गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। छोटे लोहिया जैनेश्वर मिश्र की जयंती पर लड्डुओं से बना केक काटा। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष ने पार्क के रखरखाव और भाजपा की योगी सरकार को चुनावी मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा।

छोटे लोहिया के दिखाए राह पर जनता के लिए काम करने का संकल्प

सपा मुखिया अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर कहा कि समाजवादी पार्टी एक जन आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। जिसकी नीव डॉ.राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया), मुलायम सिंह यादव ने रखी थी। हम उसी राह पर अग्रसर हैं। आगे भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उसी राह पर जनता के लिए काम करते रहेंगे। जब-जब जनता के साथ अन्याय होगा इसका विरोध होगा।


कागजों में करोड़ो के खर्चे, पानी मे बह रहे

अखिलेश ने प्रयागराज और गोरखपुर में विकास के नाम पर खर्च किये गए 20-20 हज़ार करोड़ से ज्यादा पैसा सरकार ने खर्च किया मामले पर सरकार से सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि अगर सरकार ने पैसा खर्च किया तो दिख क्यों नहीं रहा। वर्तमान में वर्षा के मौसम में जिस तरह का हाल दोनों शहरों का है, वह यह साफ दर्शा रहा है कि पैसा विकास के कामों में गया या भाजपा और उनके लोगों के जेब मे गया। लोगों को सुविधा देने के लिए कागजों में खूब पैसे खर्च किये गए हैं। लेकिन, आज हालत क्या है प्रयागराज में बाढ़ की स्तिथि में बड़े पैमाने पर लोग घर से निकल पा रहे हैं। इस समय लोगों की जो मूल ज़रूरतें हैं वो उन्हें नही मिल पा रही हैं। चाहे वह पीने का पानी हो, शौचालय की व्यवस्था हो, बीमार हो रहे लोगों का इलाज हो यह सभी सुविधा मिलना मुश्किल हो गया है। गोरखपुर में प्राथमिक स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरी बच्चे घायल हुए वह भी सरकार खानापूर्ति कर रही है।



कभी नहीं हटते बीजेपी के मेयर

उन्होंने कहा कि राजधानी वह है जहां पर कभी मेयर बीजेपी का हटता ही नही है। सब कुछ इनकी सरकार का है। राजधानी को इस बार साफ-सफाई के नाम पर नंबर तीन पर रखा गया है। न जाने कौन सी एजेंसी है जिसने यह आकलन किया। क्योंकि जब पूरे शहर में नालों,सीवर और नदियों की सफाई नही हो पा रहा तो कैसे माना जाए कि यह रेटिंग बनावटी नही है



ज़मीनों को हड़पने के खेल में अव्वल हो गयी सरकार

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ के जितने तालाब थे सब बीजेपी ने कब्जा कर लिया। उत्तर प्रदेश में जहां तालाब था जहां-जहां वेटलैंड एरिया था अगर किसी ने कब्जा किया तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किया। दूसरों पर आरोप लगाने वाले खुद अंडरवर्ल्ड से सम्बंध रखते थे।



चलती रहेगी पीडीए पाठशाला

समाजवादियों ने संकल्प लिया जब तक सरकार सरकारी स्कूलों में टीचर्स ना पहुंचा दे प्रिंसिपल ना पहुंचा दे तब तक हमारी पीडीएफ पाठशाला चलती रहेगी। पीडीए ट्यूशन चलता रहेगा। अब ज़रूरत है कि मुख्यमंत्री खुद भी पाठशाला जाएं। कम से कम देखें और मुझे याद है की सरकारी स्कूलों की उनकी सरकार में क्या हालत है।

फ़र्ज़ी आधार बनाकर नए वोटर किये जा रहे तैयार

अखिलेश ने कहा कि छोटे से छोटे चुनाव में भाजपा सरकार अधिकारियों के संग मिलीभगत कर फ़र्ज़ी वोटर जोड़ने का काम कर रही है। लखनऊ की ही पूर्व की घटना में बड़े पैमाने पर फ़र्ज़ी आधार बनाने वालों को जब दबोचने की कोशिश की गई थी तो वह भाग निकले थे। उसमे बरामद हुए फ़र्ज़ी आधार कार्ड आज भी हमारे पास हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story