TRENDING TAGS :
UP News: मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया का आरोप, अखिलेश यादव ने उपचुनावों पर उठाए सवाल
UP News: अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव में मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया और वोटर लिस्ट गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
Akhilesh Yadav
UP News: लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया सक्रिय है, जिसके चलते कई विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम प्रभावित हुए हैं।
अखिलेश यादव ने कुंदरकी, रामपुर और मिल्कीपुर विधानसभा सीटों का जिक्र करते हुए दावा किया कि जहां पहले समाजवादी पार्टी को 40 से 60 प्रतिशत तक वोट मिलता था, वहीं उपचुनाव में यह आंकड़ा काफी गिर गया। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसे उन्होंने अस्वाभाविक बताया।
उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी के पास सैकड़ों वीडियो और लिखित शिकायतें हैं, जिन्हें इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को सौंपा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कई जगहों पर वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए या मतदाताओं के नाम शिफ्ट किए गए, जिससे बड़ी संख्या में लोग मतदान नहीं कर सके। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि अगर शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती तो सच्चाई सामने आ सकती थी।


