TRENDING TAGS :
BJP नेताओं की चिट्ठियां सिर्फ 'कागजी कवच', बिजली कटौती पर Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तीखा तंज
Akhilesh Yadav On Electricity: उत्तर प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे महा विद्युत आपदा बताया।
Akhilesh Yadav On Electricity
Akhilesh Yadav On Electricity: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति को “महा विद्युत आपदा” बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में परेशान है, लेकिन सरकार समस्या का समाधान निकालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने लंबे पोस्ट में अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं और सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी विधायकों और सांसदों पर साधा निशाना
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav On Electricity) ने कहा कि बिजली संकट को लेकर बीजेपी के विधायक और सांसद जो चिट्ठियां लिख रहे हैं, वे सिर्फ दिखावा हैं। उनके मुताबिक ये पत्र जनता के हित में नहीं बल्कि खुद को बचाने की कोशिश हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं की ये चिट्ठियां “कागजी कवच” हैं, जिनके जरिए वे जनता के गुस्से से बचना चाहते हैं। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि बीजेपी अब “डूबता जहाज” बन चुकी है और उसके कई नेता भविष्य के चुनावों को देखते हुए विपक्षी दलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे नेताओं के लिए समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों में कोई स्थान नहीं है, क्योंकि जनता को परेशान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
भीषण गर्मी में जनता की परेशानियों का जिक्र
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on BJP) ने अपने बयान में प्रदेश की आम जनता की कठिनाइयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है। खासकर बुजुर्गों, बीमार लोगों, बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि घरों में पानी और खाने की व्यवस्था तक प्रभावित हो रही है। महिलाओं को गर्मी में घर संभालने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि बीमार और बुजुर्गों के लिए हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। अखिलेश ने कहा कि परिवारों की तकलीफ वही समझ सकता है जो खुद ऐसी स्थिति से गुजर रहा हो।
सरकार के अंदरूनी मतभेदों पर भी उठाए सवाल
सपा प्रमुख (SP Chief Akhilesh Yadav) ने बीजेपी सरकार के भीतर चल रही कथित अंदरूनी खींचतान का भी जिक्र किया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि सरकार में ऐसे लोग हैं जो कभी “आपदा में अवसर” की बात करते थे, लेकिन अब वही लोग खुद आपदा बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जिम्मेदार लोग समस्याओं से बचने के लिए सिर्फ नारेबाजी कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी के “डबल इंजन” के बीच टकराव का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। उन्होंने संकेतों में कैबिनेट फेरबदल की बात करते हुए कहा कि सरकार के लिए यह मौका है कि वह नाकाम मंत्रियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां तय करे।
बीजेपी सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप
अपने बयान के अंत में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav On Electricity) ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार अब जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उनके अनुसार सरकार को यह एहसास हो चुका है कि वह दोबारा सत्ता में नहीं लौटेगी, इसलिए वह जनता की परेशानियों से ज्यादा अपने “खजाने भरने” में लगी हुई है। उन्होंने नारे के अंदाज में कहा, “जन-जन कहे आज का, भार बन गई भाजपा।” इससे पहले भी अखिलेश यादव बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और ऊर्जा मंत्री पर कई बार हमला बोल चुके हैं।


