Akhilesh Yadav: 'देश में BJP ने पैदा किया आर्थिक संकट...', अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला, गरमाई UP की राजनीति

Akhilesh Yadav Tweet: अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट साफ़ कहा है कि देश में आर्थिक संकट अपने आप नहीं आया, बल्कि BJP सरकार के भ्रष्टाचार के कारण पैदा हुआ है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 12 May 2026 1:54 PM IST (Updated on: 12 May 2026 1:55 PM IST)
Akhilesh Yadav Tweet
X

Akhilesh Yadav Tweet

Akhilesh Yadav Tweet: अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र की BJP सरकार पर ज़बरदस्त हमला बोला है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अपने हालिया ट्वीट में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट साफ़ कहा है कि देश में आर्थिक संकट अपने आप नहीं आया, बल्कि BJP सरकार के भ्रष्टाचार के कारण पैदा हुआ है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पोस्ट

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देश में आर्थिक संकट आया नहीं है, BJP ने अपने भ्रष्टाचार से लाया है। अब आपदा में अवसर खोजने की शक्ति चली गयी क्या। भ्रष्टाचार से इतना पेट भर गया है कि अब बचकर निकलना चाहते हैं।" उनके इस बयान को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीधा हमला माना जा रहा है।

विपक्षी दलों का भाजपा पर आरोप

बता दे, सपा प्रमुख का यह ट्वीट ऐसे वक़्त में सामने आया है जब देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक सुस्ती को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रखा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार बड़े-बड़े वादों के बावजूद आम जनता को राहत देने में असफल रही है। वहीं BJP लगातार दावा करती आ रही है कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

क्या है राजनीतिक विश्लेषकों की राय ?

अब इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह बयान आगामी चुनावी रणनीति का भाग भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लगातार BJP के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। किसानों, युवाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सपा लगातार सरकार को निशाने पर ले रही है।

अखिलेश यादव इससे पहले भी कई बार भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी, GST और बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की थी। अब उनके इस नए ट्वीट ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर भी अखिलेश यादव का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि BJP समर्थकों ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है। कई यूजर्स ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

भाजपा की तरफ से फिलहाल इस ट्वीट पर अभी तक कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आगामी वक़्त में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है। विपक्ष जहां आर्थिक संकट और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, वहीं BJP विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को अपनी उपलब्धि बता रही है।

बता दे, आगामी वक़्त में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आर्थिक मुद्दों पर विपक्ष के हमले का BJP किस तरह जवाब देती है। फिलहाल अखिलेश यादव का यह ट्वीट सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं का बड़ा विषय बना हुआ है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story