राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार कौन? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब... बढ़ी सियासी हलचल!

Akhilesh Yadav News: राज्यसभा चुनाव के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने समस्या यह है कि उन्हें एडजस्ट कैसे किया जाए।

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Sept 2026 4:00 PM IST
राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार कौन? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब... बढ़ी सियासी हलचल!
X

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Politics) की राजनीति में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई विधायक उनके संपर्क में हैं।

हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि सवाल यह है कि इन विधायकों को पार्टी में एडजस्ट कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वादा करके धोखा देने वालों में से नहीं है।

BJP विधायकों को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा

राज्यसभा चुनाव के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने समस्या यह है कि उन्हें एडजस्ट कैसे किया जाए। अखिलेश ने साफ किया कि वह ऐसे लोगों में शामिल नहीं हैं जो किसी से वादा करके बाद में धोखा दे दें।

इसी दौरान बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को लेकर भी अखिलेश से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उनके बृजभूषण शरण सिंह के साथ संबंध बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास (UP Development) के मुद्दे पर हम सब एक हैं।

दिव्या मित्तल को लेकर भी अखिलेश की टिप्पणी

पूर्व आईएएस (Former IAS) दिव्या मित्तल को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब उन्हें तय करना पड़ेगा कि वह हरा गमछा पहनेंगी या लाल गमछा। अखिलेश की इस टिप्पणी को भी राज्य की मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Congress गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश

कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जो गठबंधन था, वही रहेगा। वहीं राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोग कैलकुलेशन जानते हैं और लोकतंत्र में नियत संख्या के हिसाब से ही चीजें होनी चाहिए।

अखिलेश ने पिछली बार राज्यसभा चुनाव में हार का जिक्र करते हुए कहा कि उस हार का कारण बहुत से लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक अगर बीजेपी की ओर से बेईमानी नहीं हुई होती तो समाजवादी पार्टी के तीन सांसद होते। अखिलेश ने कहा कि वह कई लोगों से कह रहे हैं कि अगर पुराना पाप धुलना है तो यह मौका भी अच्छा है।

धनराज नथवानी को क्यों बनाया प्रत्याशी

धनराज नथवानी (Dhanraj Nathwani) को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी और नई सोच के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि कई दलों का कॉर्पोरेट क्षेत्र (Corporate Sector) में दबदबा है और कई उद्योगपति समय-समय पर समाज के लिए काम करते हैं।

अखिलेश ने कहा कि उद्योग जगत से जुड़ने के लिए अपनी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला किया गया है। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया के बराबरी के विचार का जिक्र करते हुए कहा कि बराबरी कैसे लाई जा सकती है, इस पर विचार जरूरी है। उनके मुताबिक कोई ऐसा राज्य नहीं है जहां उद्योगपतियों को नहीं बुलाया जाता हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति के लिए उद्योग बढ़ना जरूरी है और उद्योग बढ़ेगा तो आय बढ़ेगी, जिससे समानता आएगी।

तीसरा प्रत्याशी कौन ?

राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी कौन होगा, इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब गिनती पूरी हो जाएगी, तब बताया जाएगा। उन्होंने इसके साथ किसानों को लेकर अपनी पार्टी की योजनाओं का भी जिक्र किया।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) सरकार आने पर किसानों के लिए खेती की मशीनरी सस्ती की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में यूरिया, खाद और डीएपी (DAP) की कमी है। उन्होंने सवाल किया कि जब सरकार इथेनॉल (Ethanol) से मुनाफा कमा रही है तो किसानों को उसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा।

किसानों के लिए सस्ती बिजली और मुफ्त सिंचाई का वादा

अखिलेश यादव ने किसानों के लिए सस्ती बिजली (Cheap Electricity) और मुफ्त सिंचाई (Free Irrigation) की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान जितना खुशहाल होगा, उतनी ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने किसान सम्मेलन में इसे लेकर संकल्प की बात कही।

अखिलेश ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान 24 से 48 घंटे में किया जाएगा। उन्होंने चौधरी चरण सिंह और महेंद्र टिकैत का भी जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने किसानों के लिए लड़ाई लड़ी।

सीट बंटवारे पर बोले- जीत ही आधार

इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी विपक्ष से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अलग-अलग दिखाई देते हैं, लेकिन साथ रहते हैं।

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे (Seat Sharing) को लेकर अखिलेश यादव ने साफ कहा कि उनके लिए जीत ही सीट का आधार होगी। वहीं बीजेपी के बड़े कार्यालय को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि बीजेपी को इतना बड़ा कार्यालय बनाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग (Election Commission) के दफ्तर में एक फ्लोर ले सकती थी।


Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story