Lucknow News : ईवीएम पर भरोसा खत्म, बैलेट पेपर से हों चुनाव: अखिलेश यादव

Lucknow News : अखिलेश यादव ने ईवीएम की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए देश में फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

Ashutosh Tripathi
Published on: 9 May 2026 3:13 PM IST
Lucknow News :  ईवीएम पर भरोसा खत्म, बैलेट पेपर से हों चुनाव: अखिलेश यादव
X

Lucknow News

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर काम करना होगा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से ईवीएम की पारदर्शिता पर सवाल उठाती रही है और अब समय आ गया है कि देश में फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंग्लैंड समेत कई विकसित देशों में आज भी बैलेट पेपर से मतदान कराया जाता है।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो ईवीएम को लेकर जनता के संदेह को और बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग को दबाने के बजाय चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा केवल नकारात्मक राजनीति करती है और समाज में विभाजन पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता, कार्यकर्ताओं और पीडीए की ताकत ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है, किसी की मेहरबानी से सीटें नहीं मिलीं।

प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की गवाही दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, जिससे कई लोग मतदान नहीं कर सके।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story