Lucknow news: बिजली संकट पर गरजे अखिलेश यादव, बोले- नौ साल में भाजपा सरकार ने एक यूनिट भी उत्पादन नहीं बढ़ाया, संकट में प्रदेश

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट से स्थिति भयावह है। गर्मी से लोग बेहाल है। बिजली नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार ने नौ साल में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया गया। बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा है। किसान संकट में है। फसलों की खरीद में भी भ्रष्टाचार हो रहा है।

Sumit Yadav
Published on: 14 Jun 2025 7:15 PM IST (Updated on: 14 Jun 2025 7:18 PM IST)
Lucknow news
X

Lucknow news: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्रूखाबाद में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार को निशाना में लेते हुए खूब गरजे। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में लूट-खसोट है। उत्तर प्रदेश की सरकार नौ सालों में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश बिजली और पानी को लेकर संकट में है।

बिजली संकट से स्थिति भयावह

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट से स्थिति भयावह है। गर्मी से लोग बेहाल है। बिजली नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार ने नौ साल में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया गया। बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा है। किसान संकट में है। फसलों की खरीद में भी भ्रष्टाचार हो रहा है।

सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच


उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार सरकारी विभागों को निजी हाथों में बेंच दे रही है। आरक्षण खत्म कर रही है। उत्तर प्रदेश में तमाम सवाल है। इन सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच है। समाजवादी लोग भाजपा सरकार में हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं।

अहमदाबाद में विमान हादसा बेहद दुखद

फर्रूखाबाद से वापस लौटते समय कन्नौज में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने अहमदाबाद में हुई विमान हादसे को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि आज के समय पर जब टेक्नोलॉजी इतना आगे है तो यह घटना कैसे हो गई? इस हादसे की जांच हो रही है। जब जांच रिपोर्ट आएगी तभी पता चलेगा कि इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया। हम लोग प्रार्थना करते हैं कि फिर कभी ऐसी घटना न हो।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sumit Yadav
ABOUT THE AUTHOR

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story