TRENDING TAGS :
गाजीपुर मामले पर बोले अखिलेश यादव- न्याय नहीं... BJP कर रही जाति की राजनीति
Akhilesh Yadav statement Lucknow: लखनऊ में गाजीपुर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला।
Akhilesh Yadav statement Lucknow (photo: Newstrack)
Akhilesh Yadav statement Lucknow: लखनऊ में गाजीपुर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल जाति का नहीं, बल्कि न्याय का है। उनका आरोप है कि पीड़ित परिवार को अब तक इंसाफ नहीं मिल सका और पुलिस का रवैया भी पक्षपातपूर्ण नजर आ रहा है।
अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इस मामले में जाति का एंगल जोड़ा जा रहा है, तो यह भारतीय जनता पार्टी की रणनीति है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनशील मुद्दों को भी राजनीतिक रंग देकर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज दबाई जा रही है, जबकि शिकायत करने वालों के साथ पुलिस का व्यवहार भी सवालों के घेरे में है।
"निर्दोष लोगों को झूठा फंसाया गया..." - सपा सुप्रीमो
उन्होंने कहा कि पुलिस में एक तरफा कार्रवाई करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि भाजपा से जुड़े लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में निर्दोष लोगों को झूठा फंसाया जा रहा है, जिससे जनता में भय और आक्रोश का माहौल है।
महिलाओं के तमाम मुद्दों पर भी उठाये सवाल
महिलाओं के मुद्दों को उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर जैसे फैसलों पर भी जवाब देने में विफल रही है और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई दे रही। प्रदेश की जनता दुखी है और सरकार को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा कायम रह सके।


