TRENDING TAGS :
Lucknow News: फर्जी एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा सरकार डर और दबाव की राजनीति कर रही
Lucknow News: अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में फर्जी एनकाउंटर के जरिए भाजपा सरकार डर और मनोवैज्ञानिक दबाव की राजनीति कर रही है।
फर्जी एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा सरकार डर और दबाव की राजनीति कर रही (Photo- Newstrack)
Lucknow News: लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर के जरिए भय और मनोवैज्ञानिक दबाव का माहौल बनाया जा रहा है, जो संविधान में दिए गए न्याय और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
एनकाउंटर लोगों को डराने के लिए- अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि “फर्जी एनकाउंटर सरकारी शक्ति का आपराधिक इस्तेमाल है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर कानून व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि सत्ता की धाक जमाने और लोगों को डराने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर करवा रही है, जिससे प्रदेश का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।
फर्जी एनकाउंटर नाकाम सरकार की पहचान- सपा प्रमुख
सपा प्रमुख ने कहा कि “फर्जी एनकाउंटर नाकाम सरकार की पहचान है। जब सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल हो जाती है, तब वह एनकाउंटर का रास्ता अपनाती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार फर्जी एनकाउंटर के जरिए आम जनता पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर से कानून व्यवस्था सुधरती नहीं, बल्कि पुलिस तंत्र में भ्रष्टाचार और घूसखोरी बढ़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक ऐसा तंत्र खड़ा कर दिया है, जिसमें फर्जी कहानियां गढ़कर एनकाउंटर को सही साबित करने की कोशिश की जाती है।
फर्जी एनकाउंटर मानवाधिकारों की हत्या
उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर मानवाधिकारों की हत्या है। इस दौरान सपा नेताओं ने दावा किया कि मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े मामलों का विस्तृत डेटा तैयार किया गया है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। अखिलेश यादव ने प्रदेश में हुए कथित फर्जी एनकाउंटरों की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।


