UP News: आशा-आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने की मांग, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

आशा-आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय धरना, निश्चित वेतन व स्थायीकरण की मांग की है।

Virat Sharma
Published on: 29 Aug 2025 5:52 PM IST
Asha-Asha Sangini workers demand, warn of indefinite agitation
X

आशा-आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने की मांग, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी (Photo- Newstrack)

Uttar Pradesh News: ऑल आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति की ओर से आगामी 1 और 2 सितंबर को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में दो दिवसीय प्रांतीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस बड़े आंदोलन में प्रदेशभर की आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी, जिनमें अम्बेडकरनगर जनपद की कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगी।

समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा। इस दौरान सभी आशा और आशा संगिनी बहनें अपने दैनिक कार्यों का बहिष्कार करेंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

समिति की क्या है मांगे

प्रदर्शनकारी आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द मानने की अपील की है। आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि आधारित भुगतान प्रणाली को समाप्त किया जाए। इसके स्थान पर 18 हजार प्रतिमाह का निश्चित और नियमित मानदेय दिया जाए। आशा संगिनी कार्यकर्ताओं के लिए 24 हजार प्रतिमाह का निश्चित वेतन सुनिश्चित किया जाए, जो उनके कार्यभार, महंगाई और सेवा अवधि के अनुसार न्यायोचित है।

सभी आशा और आशा संगिनी बहनों को पेंशन, पीएफ, ईएसआई और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लाया जाए। वर्षों से संविदा पर कार्यरत इन कार्यकर्ताओं की सेवाओं को स्थायी किया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। कार्यस्थलों पर सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित हो, तथा दुर्व्यवहार या शोषण की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं कार्यकर्ताओं के मानदेय का नियमित और समय पर भुगतान किया जाए, जिसमें किसी प्रकार की देरी न हो। आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने कार्य को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें।

समिति ने दी चेतावनी

वहीं मांगो को लेकर समिति की ओर से कहना है कि यदि सरकार द्वारा इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन केवल दो दिन का न होकर अनिश्चितकालीन बन सकता है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Virat Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Virat Sharma

Former Reporter Mail ID - svirat67@gmail.comsvirat67@gmail.com

Virat Sharma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story