MBBS साथ पीजी और वेशेषज्ञ तैयार करेगा, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी

अब अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के साथ पीजी व विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार किए जाएंगे

Shubham Pratap Singh
Published on: 4 Sept 2025 7:38 PM IST
MBBS साथ पीजी और वेशेषज्ञ तैयार करेगा, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी
X

Lucknow News: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में अब मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। एमबीबीएस के साथ पीजी व सुपर स्पेशियालिटी विशेषज्ञ भी तैयार किये जायेंगे । विवि प्रशासन को इसका खाका तैयार करने की ज़रिम्मेदारी दी गयी है। ताकि ज़रूरी संसाधन उपलब्ध कराकर यहां पढ़ाई शुरू कराना आसान होगा। गुरुवार को डिप्टी सीएम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं मंत्री ब्रजेश पाठक ने की।

वह गुरुवार को अटल बिहारी वापजेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल यूनिवर्सिटी का मकसद प्रदेश के मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करना है। ताकि तय समय पर प्रवेश, परीक्षा और परिणाम घोषित किए जा सकें। शैक्षिक सत्र की गाड़ी पटरी पर लाई जा सके। इससे पहले मेडिकल कॉलेज अलग-अलग यूनिवर्सिटी से संबद्ध थे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां आगे आ रही हैं। मेडिकल की पढ़ाई में बेटियां बेटों को पछाड़ रही हैं। बेटियों के आगे आने में दो परिवार संवरते हैं। पहले बेटी जिस घर में वह जन्म लेती हैं। दूसरा शादी के बाद ससुराल का। माता-पिता व सास-ससुर का समाज में मान बढ़ता है। आने वाले दिनों में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में डिजिटल सेंट्रल लाइब्रेरी बनेगी। जो दुनिया की मेडिकल यूनिवर्सिटी से जोड़ी जाएगी। मेडिकल छात्र नेशनल व इंटरनेशन शोध पत्र, किताबे आदि पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई भी होगी।

और तेजी से करेंगे सुधार

चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश बीते आठ सालों में चिकित्सा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है। आधुनिक तकनीक से अस्पतालों में मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। रोबोटिक जैसी आधुनिक सर्जरी भी शुरू हो गई है। मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाईं। आप सभी उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाने में सहयोग करें।

क्षेत्र में बेटियां आगे आ रही हैं

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का मकसद मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करना है। ताकि तय समय पर प्रवेश, परीक्षा और परिणाम घोषित किए जा सकें। शैक्षित सत्र की गाड़ी पटरी पर लाई जा सके। इससे पहले मेडिकल कॉलेज अलग-अलग यूनिवर्सिटी से संबद्ध था।उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां आगे आ रही हैं। मेडिकल की पढ़ाई में बेटियां बेटों को पछाड़ रही हैं। बेटियों के आगे आने में दो परिवार संवरते हैं। पहले बेटी जिस घर में जन्मी होती है। दूसरा शादी के बाद ससुराल का। माता-पिता व सास ससुर का समाज में मान बढ़ता है। आने वाले दिनों में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में डिजिटल सेंट्रल लाइब्रेरी बनेगी। जो दुनिया की मेडिकल यूनिवर्सिटी से जोड़ी जाएगी। मेडिकल छात्र नेशनल व इंटरनेशन शोध पत्र, किताबे आदि पढ़ सकेंगे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Manu Shukla

Manu Shukla

📧 shukladm16@gmail.com

I'm Manu Shukla, a journalist based in Lucknow with roots in a small village. Driven by creativity, hard work and honesty, I aim to bring a fresh perspective to journalism. I've previously worked with Jan Express, a Lucknow-based news channel, and have now embarked on an enriching learning journey with Newstrack.

Next Story