Lucknow News: एवार्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने विभूतियों को किया सम्मानित

Lucknow News: डॉ. दिनेश शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो दर्जन से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

Newstrack Network
Published on: 30 May 2026 9:56 PM IST
Lucknow News Dinesh Sharma
X

Lucknow News Dinesh Sharma (Social Media) 

Lucknow News: बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में एवार्ड काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया। डॉ दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की उत्तर प्रदेश और विशेष तौर पर लखनऊ तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है, इसमें बहुत बड़ा योगदान यहां के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, व्यापारी वर्ग, छात्र , शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों का है। उन्होंने कहा की अब उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर है, मेट्रो है, हाईवे और एक्सप्रेसवे है। बड़े-बड़े प्रबंध संस्थानों के साथ आईटी और ए आई के अध्ययन के लिए तमाम संस्थान खुल रहे हैं।

लखनऊ को ए आई सिटी बनाने का नियोजन भी चल रहा है,संगीत, साहित्य और कला से युक्त लखनऊ नगरी अब ब्रह्मोस मिसाइल को बनाने वाला शहर बन चुका है यहां के वैज्ञानिक संस्थान, शैक्षणिक संस्थानो के साथ-साथ प्रबंधन संस्थान ने भी पूरे देश में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है ।


आज समाज के विभिन्न वर्गों के महानुभावों को सम्मानित करना हमारे स्वयं के लिए गौरव का विषय है। डॉ शर्माने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो दर्जन लोगों को सम्मानित किया।


सम्मानित होने वाले महानुभावों में मुख्यतः प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा एम अग्रवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नटवर गोयल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संदीप बंसल, उपाध्यक्ष सिंधी अकादमी नानक चंद लखमानी जी, प्राचार्य आई टी कॉलेज नीरजा मसीह, महेश नमकीन वासुदेव चावला, प्रसिद्ध कवि डॉo सर्वेश अस्थाना, प्रबंधक सेंट मीराज़ कॉलेज विनोद रात्रा, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. विक्रम आहूजा, अध्यक्ष क्रीडॉई पीके श्रीवास्तव, चित्रकला कलाकार राखी पोद्दार, पंछी पेठा के सुभाष गोयल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नफीस अहमद सिद्दीकी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हरि किशोर तिवारी, प्रसिद्ध कवि अर्थव आर्य, विज्ञापन डिजाइनर तपेंद्र दत्ता, सतीश अग्रवाल को सम्मानित किया।


इस अवसर पर समाज सेवी मुकेश श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक सुभाष भल्ला उपस्थित रहे।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

An innovative journalist with great ideas

Next Story