AYUSH Intern Doctors Protest: डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड ₹25 हजार करने की मांग

AYUSH Intern Doctors Protest: AYUSH interns in Uttar Pradesh are demanding a monthly stipend of ₹25,000 instead of ₹7,500. Know their demands and protest details.

Rajan Kashyap
Published on: 8 Sept 2026 12:42 PM IST (Updated on: 8 Sept 2026 12:43 PM IST)
AYUSH Intern Doctors Protest: Doctors Demand ₹25,000 Monthly Stipend From UP Government
X

AYUSH Intern Doctors Protest: Doctors Demand ₹25,000 Monthly Stipend From UP Government


AYUSH Intern Doctors Protest: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के आवास पर मंगलवार को बड़ी संख्या में आयुष इंटर्न डॉक्टर प्रदर्शन करने पहुंचे। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे डॉक्टरों ने सरकार से अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग की।

प्रदर्शनकारी आयुष इंटर्न डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें वर्तमान में महज 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा महंगाई और उनके काम की जिम्मेदारियों को देखते हुए यह राशि बेहद कम है।

इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उनका कहना है कि आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत प्रशिक्षण के दौरान वे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की देखभाल समेत विभिन्न चिकित्सकीय जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है।

डॉक्टरों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अन्य राज्यों और चिकित्सा क्षेत्र की दूसरी इंटर्नशिप के मुकाबले उत्तर प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड काफी कम है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर प्रदर्शन के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पर जल्द विचार करेगी और स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला लिया जाएगा।

Rajan Kashyap
ABOUT THE AUTHOR

Rajan Kashyap

Reporter - LucknowRajan.kashyap47@gmail.com
Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story