Lucknow News: नीट पेपर लीक के विरोध में BAPSA का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

Lucknow News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को बिरसा अंबेडकर फूले समाजवादी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 20 May 2026 1:47 PM IST (Updated on: 20 May 2026 1:59 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को बिरसा अंबेडकर फूले समाजवादी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।


प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं का कहना था कि नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है और NTA अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल साबित हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। BAPSA संगठन के छात्रों ने कहा कि जब तक पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी थी। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। छात्रों ने मांग की कि NTA एजेंसी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह की अनियमितताओं को रोका जा सके।


Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story