TRENDING TAGS :
यूपी BJP में आज मंथन, बीएल संतोष और विनोद तावड़े की मौजूदगी में कोर ग्रुप की बैठक
UP Assembly Election: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की अहम बैठक आज लखनऊ में होगी। बीएल संतोष और विनोद तावड़े संगठन, बूथ स्तर की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।
UP Assembly Election 2027
UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज बीजेपी संगठन के स्तर पर अहम बैठक होने जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े आज लखनऊ पहुंचेंगे। दोनों नेता शाम करीब 5 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 7 बजे प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
बीएल संतोष और विनोद तावड़े की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन की जमीनी स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियां, चुनावी रणनीति और पार्टी संगठन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
खास तौर पर यूपी में बीजेपी के सामने 2027 में सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन की ओर से प्रदेश संगठन की तैयारियों का फीडबैक लेने और आगे की रणनीति तय करने पर बैठक में जोर रह सकता है।
संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे बीएल संतोष
बीएल संतोष के लखनऊ दौरे का फोकस सिर्फ बीजेपी संगठन तक सीमित नहीं रहेगा। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ संघ पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।
ऐसे में आज की बैठक को यूपी बीजेपी में संगठन और सरकार के बीच तालमेल, चुनावी तैयारी और जमीनी रणनीति को लेकर अहम मंथन के तौर पर देखा जा रहा है।


