Lucknow News: भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, जुटे दिग्गज

Lucknow News: लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने लगातार 17वें वर्ष भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Newstrack Network
Published on: 20 May 2026 9:08 PM IST
Lucknow News: भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, जुटे दिग्गज
X

Lucknow News: ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू द्वारा अनवरत 17वें वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विभूति खंड स्थित सहारा बाजार में आयोजित इस भव्य भंडारे में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ भंडारा देर रात 12 बजे तक निरंतर चलता रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल ने लखनऊ में एक महोत्सव का स्वरूप ले लिया है। पूरे शहर में सेवा, भक्ति और समर्पण की भावना दिखाई देती है तथा बड़े मंगल के दिन कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रह सकता।


भंडारे में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सभापति विधान परिषद कुँवर मानवेंद्र सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, विधायक गोसाईंगंज अभय सिंह, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह, विधायक लखनऊ पूर्व ओपी श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अशोक बाजपेई, सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी, सपा नेता जूही सिंह, जनसत्ता दल के बृजेश सिंह राजावत, प्रमुख शिक्षाविद एसकेडी सिंह, पूर्व आईएएस एसपी सिंह, पूर्व आईएएस जेबी सिंह, डॉ. ध्रुवसेन सिंह, डॉ. हरीश सिंह, डॉ. राजेश्वर यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, बीबी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अरविंद सिंह, विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय मनोज तिवारी, बजरंगी सिंह बज्जू, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह,शिव विजय सिंह, पवन सिंह, अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,अभय अग्रवाल,तौसीफ हुसैन,एम एम मोहसिन, सामाजिक संगठनों से जुड़े अनिल सिंह पंकज भदौरिया संदीप सिंह आशीष सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


भूमि ग्रुप के चेयरमैन बीएम सिंह ने इस अवसर को सामाजिक सद्भाव, एकता और सेवा भावना का अद्भुत संगम बताते हुए आयोजन की सराहना की।


बड़े मंगल के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story