TRENDING TAGS :
Lucknow News : यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी बंगाल जैसी बडी जीत : डा दिनेश शर्मा
Lucknow News : सीतापुर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में डॉ दिनेश शर्मा ने 2027 यूपी चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया।
BJP Sitapur Training Campaign
Lucknow News : राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव में बंगाल के परिणाम को दोहराया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सपा बसपा कांग्रेस का सूपडा साफ होगा और कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में हार का शतक पूरा करेगी।सांसद ने कहा कि प्रशिक्षण राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को हासिल करने की प्रक्रिया है। ये व्यक्ति निर्माण से आरंभ होकर संगठन निर्माण तक जाती है जो राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने का आधार है। इसमे संगठन से बडा राष्ट्र एवं व्यक्ति से बडा संगठन होता है।
उनका कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा सरकार संगठन आधारित होती है। और कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांत पर आधारित होता है, सरकार रीति नीति सिद्धान्त पर चलती है। भाजपा की नीति रीति सिद्धान्त एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है जिसके आधार पर पार्टी का संचालन होता है।डा शर्मा ने कहा कि जीवन में कुछ भी करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। जिस कार्यकर्ता में सीखने की भूख होगी वहीं श्रेष्ठ कार्यकर्ता है। भाजपा में पद का नहीं बल्कि दायित्व का बदलाव होता है । भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ता से अलग है। उसके लिए राष्ट्र भगवान के समान है।
जनसंघ से पार्टी के जन्म की कहानी बताते हुए कहा कि आजादी के पूर्व कांग्रेस के साथ मिलकर राष्ट्रवाद का शंखनाद करते हुए देश को आजाद कराने का संकल्प लिया गया। देश की आजादी में जनसंघ के योगदान पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि तब संघ राजनैतिक दल नहीं था परन्तु विचारधारा राष्ट्रवाद की थी जिसके लोग आजादी के लिए काम कर रहे थे।
तब संघ का स्वयं सेवक टोपी लगाकर निकलता था और कांग्रेस को सहयोग करता था क्योंकि कांग्रेस देश को आजाद कराने के आन्दोलन का नेतृत्व कर रही थी। आजादी के बाद बापू की हत्या का झूठा आरोप संघ पर लगाया गया और स्वयं सेवकों को जेल में डाला गया। इस उत्पीडन के खिलाफ किसी राजनैतिक दल ने आवाज नहीं उठाई थी। उस समय में राष्ट्रवादी जेल में और तुष्टीकरण के मसीहा सत्ता में थे। इन परिस्थितियों में डा मुखर्जी ने कांग्रेस छोडी और एक नए दल जनसंघ पार्टी का जन्म हुआ।
पार्टी की यात्रा को बताते हुए कहा कि सीतापुर कार्यकर्ताओं की मेहनत के इतिहास की जमीन है। आज पार्टी के गौरव को भी याद करने का दिन है। पिछला अनुभव आगे बढने में काम आता है। पार्टी में नए और पुराने दोनो का ही महत्व होता है। नए को लाना जरूरी है जिससे कि विस्तार हो पर उन्हें अपने रीति नीति में ढालना होगा। भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता के साथ बदलता नहीं है बल्कि पार्टी के साथ ही रहता है। वह पार्टी की रीति नीति सिद्धान्त से बंधा होता है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सरकारें आती जाती है पर भाजपा की सरकार एक बार आने के बाद लम्बे समय तक रहती है क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता सिद्धान्त के साथ जनसेवा का कार्य करता है। यहंा कार्यकर्ता के लिए पद नहीं राष्ट्र प्रथम है। इनके बल पर ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है।पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की पंच निष्ठा में से प्रथम सोषणमुक्त समाज की स्थापना, गाधीवादी दृष्टिकोण ही है।
डा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजली समस्या को लेकर कहा कि अगर कही पर कोई समस्या है तो उसे तुरन्त ठीक किया जा रहा है। बिजली मंत्री बेहतर तरह से विभाग को संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों का संकट नहीं आने दिया है। देश में इन उत्पादों के दाम दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी कम बढे हैं।
रवीरा रिज़ॉर्ट, सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान कर, भाजपा के इतिहास एवं विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व सांसद श्रीमती रेखा वर्मा जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी, माo विधायक श्री शशांक त्रिवेदी जी, माo विधायक श्री राम कृष्ण भार्गव जी, माo विधायक श्री मनीष रावत जी,अजय गुप्ता जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा सागर गुप्ता जी, पूर्व विधायक श्री सुनील वर्मा जी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री राकेश सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश त्रिपाठी जी,अचिन मेहरोत्रा, आदि उपस्थित रहे।


