Lucknow News: ऐशबाग में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सिर पर गहरे चोट के निशान

Lucknow News: ऐशबाग इलाके के तिलक नगर क्षेत्र में अग्रेसन पार्क में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 May 2026 3:14 PM IST (Updated on: 12 May 2026 3:16 PM IST)
X

Lucknow News: राजधानी के ऐशबाग इलाके के तिलक नगर क्षेत्र में अग्रेसन पार्क में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब पार्क में एक युवक की खून से लथपथ लाश बरामद की गयी। युवक का शव पार्क में जमीन पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर इलाके के अग्रसेन पार्क में मंगलवार को एक बेंच के नीचे युवक का खून से सना हुआ शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव के पास युवक की चप्पल और एक झोला पड़ा हुआ था। युवक की सिर में गंभीर चोट के निशान थे। शव को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गयी है। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में डीसीपी पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि तिलक नगर के अग्रसेन पार्क में एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि अग्रसेन पार्क में दो व्यक्ति पहुंचे थे, जिनकी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गयी थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आपस में मारपीट करने लगे। इसके कुछ देर बार एक व्यक्ति वहां से चला गया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस युवक के साथ पार्क में पहुंचे दूसरे व्यक्ति की तलाष कर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story