Lucknow News: अस्थि कलश स्थानांतरण का विरोध, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Lucknow News: लखनऊ में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पवित्र अस्थि कलश और बुद्ध विहार के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में पैदल मार्च निकाला। बाबा साहब के पौत्र ने देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

Newstrack Network
Published on: 8 Jun 2026 4:42 PM IST (Updated on: 8 Jun 2026 4:48 PM IST)
Ambedkar Asthi Kalash Protest
X

Ambedkar Asthi Kalash Protest (Image Credit-Newstrack)

​लखनऊ : दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को लखनऊ में एक विशाल और शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च हजरतगंज स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा परिसर से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों का यह विरोध बाबा साहब के पवित्र अस्थि कलश और बुद्ध विहार को वहां से स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ था।

​बाबा साहब के पौत्र सहित सैकड़ों अनुयायी हुए शामिल


​मार्च में बाबा साहब के पौत्र भीमराव यशवंत राव अंबेडकर विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में बौद्ध अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सड़कों पर उतरे। सभी ने एक सुर में सरकार के इस प्रस्तावित कदम का कड़ा विरोध किया।


बाबा साहब के पौत्र भीमराव यशवंत राव अंबेडकर ने कहा कि अस्थि कलश से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या स्थानांतरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमारे आत्मसम्मान और आस्था से जुड़ा विषय है।


बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा परिसर और ऐतिहासिक अस्थि कलश स्थल को उसके वर्तमान स्वरूप में ही सुरक्षित रखा जाए।


दिया जाए विश्व धरोहर का दर्जा

उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार इसे विश्व धरोहर के रूप में विकसित करे। समाज के प्रतिनिधियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं और अस्थि कलश को हटाने का प्रयास किया, तो आने वाले दिनों में पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story