Lucknow News: 10 रुपये लीटर गोमूत्र खरीद पर लखनऊ में सियासी बवाल, बोतलें लेकर हजरतगंज पहुंचे सपा कार्यकर्ता

Lucknow News: बुलंदशहर में 10 रुपये प्रति लीटर गोमूत्र खरीद के पायलट प्रोजेक्ट के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 18 Aug 2026 6:04 PM IST (Updated on: 18 Aug 2026 6:28 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News (Image Credit-Newstrack)

लखनऊ। बुलंदशहर में 10 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीदने के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के इस कदम पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारी हाथों में गोमूत्र की बोतलें, पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने गोमूत्र की बोतलें हाथ में लेकर सरकार पर तंज कसा। उनके पोस्टरों पर भी पायलट प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाए गए। एक पोस्टर पर लिखा था, ‘10 रुपये लीटर गौमूत्र टैंकरों में बेचना है’, जबकि दूसरे पोस्टर पर सवाल किया गया, ‘योगी जी गौमूत्र की दुकानें कहां हैं?’

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच कई सवाल हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुलंदशहर में गोमूत्र खरीद के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर सरकार को इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के कारण हजरतगंज और आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए माहौल गर्म रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और प्रदर्शन समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों और विरोध को लेकर नारेबाजी करते रहे।

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को बसों के जरिए इको गार्डन भेजा गया। हजरतगंज चौराहे और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।



गोमूत्र खरीद के मुद्दे पर बढ़ी सियासी हलचल

बुलंदशहर में 10 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीदने के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर अब राजधानी में भी राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। सपा के प्रदर्शन ने इस मुद्दे को सियासी बहस के केंद्र में ला दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story