UP Cabinet Portfolio: योगी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा तय

UP Cabinet Portfolio: योगी सरकार में मंत्रियों के विभाग तय, कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां देकर राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधा गया।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 17 May 2026 10:35 PM IST
Yogi Adityanath
X

Yogi Adityanath

Yogi Cabinet Portfolio: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रियों के विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा आखिरकार तय हो गया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में नव नियुक्त मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है। अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है।

सोमेन्द्र तोमर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाते हुए राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग सौंपा गया है। वहीं कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व विभाग दिया गया है। हंस राज विश्वकर्मा को भी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों का कहना है कि विभागों के बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सिलसिले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी चर्चा की थी। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

नई जिम्मेदारियों के साथ अब सभी मंत्रियों के सामने विभागीय कामकाज को गति देने और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की चुनौती होगी।

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story