Lucknow: बस स्टेशन के नवीनीकरण ने बढ़ाई चारबाग की परेशानी, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

Lucknow bus station: कई वाहन चालक घंटों तक अपनी गाड़ी आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे। जाम में यात्री,बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Ashutosh Tripathi
Published on: 8 Jan 2026 2:59 PM IST
Lucknow bus station
X

Lucknow bus station (photo: Newstrack)

Lucknow bus station: चारबाग इलाके में बस स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के चलते गुरुवार को भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से शुरू हुआ यह जाम दिन चढ़ने के साथ और गंभीर होता चला गया। चारबाग बस स्टेशन के आसपास चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा घिर गया है, जिससे यातायात की रफ्तार थम गई। स्थानीय लोगों ने बताया की जाम की सबसे ज्यादा मार चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग और नाका की ओर जाने वाले मार्गों पर पड़ी। बसों, ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालक घंटों तक अपनी गाड़ी आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे। जाम में यात्री,बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बस स्टेशन के नवीनीकरण ज़रूरी


यात्रियों ने बताया कि बस स्टेशन के नवीनीकरण का काम तो जरूरी है, लेकिन इसके लिए यातायात का कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया। अचानक सड़क संकरी होने से बसें बीच रास्ते में ही फंस गईं, जिससे पूरा यातायात तंत्र अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ यात्रियों ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी ट्रेन या बस पकड़ने में देर हुई।


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाए, जिससे व्यापार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा। वहीं, ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराने की कोशिश करती नजर आई, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी।

सुविधाओं को बेहतर बाने का प्रयास


प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत में बताया कि बस स्टेशन का नवीनीकरण शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है और अस्थायी असुविधा के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है। साथ ही जल्द ही यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने की बात भी कही गई है। फिलहाल चारबाग आने-जाने वाले लोगों को जाम की मार झेलनी पड़ रही है।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story