गोंडा में अखिलेश यादव पर बरसे सीएम योगी, बोले- 'समाजवादी पार्टी यूपी के लिए एक श्राप है'

CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा की जनसभा में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सपा सरकार में धार्मिक आयोजनों पर रोक और खाद्यान्न घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

Rajan Kashyap
Published on: 2 Nov 2026 1:33 PM IST
CM Yogi Adityanath
X

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल को लेकर धार्मिक स्वतंत्रता, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश के लोगों को धार्मिक आयोजन और पर्व-त्योहार मनाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उस समय अगर कोई सनातन धर्मी (Sanatan Dharma) अपने घर में मां दुर्गा की पूजा करता था तो कोई सपाई या कसाई इसका विरोध करते हुए आवेदन दे देता था। इसके बाद लखनऊ से समाजवादी पार्टी की सरकार उस पूजा पर रोक लगा देती थी। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सपा सरकार में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) तक नहीं निकलने दी जाती थी। लोगों को अपने पर्व-त्योहार मनाने से रोका जाता था।

सपा सरकार में धार्मिक आयोजनों पर लगती थी रोक: सीएम योगी

सीएम योगी ने सपा सरकार के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस दौर में लोगों को धार्मिक गतिविधियां करने में भी मुश्किलें होती थीं। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा और कांवड़ यात्रा का उदाहरण देकर आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार में धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रतिबंध लगाए जाते थे। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों के जरिए सपा के शासनकाल की नीतियों पर सवाल खड़े किए।


गोंडा के खाद्यान्न घोटाले का भी उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में खाद्यान्न घोटाले (Food Grain Scam) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लोग भूखों मरते थे और सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला इसी गोंडा में हुआ था। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि उस समय गरीबों के हक के राशन में भी भ्रष्टाचार किया गया।

'समाजवादी पार्टी यूपी के लिए एक श्राप है'

मुख्यमंत्री ने सपा पर हमला जारी रखते हुए कहा, "ये समाजवादी पार्टी यूपी के लिए एक श्राप है, ये जब भी आई इसने हमेशा तबाही मचाई।" उनका यह बयान सीधे तौर पर अखिलेश यादव और सपा के पूर्ववर्ती शासनकाल को निशाने पर रखने वाला रहा।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का यह हमला राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने धार्मिक आयोजनों और खाद्यान्न घोटाले जैसे मुद्दों को एक साथ उठाकर सपा सरकार के पुराने कार्यकाल को मौजूदा राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की।

Rajan Kashyap
ABOUT THE AUTHOR

Rajan Kashyap

Reporter - LucknowRajan.kashyap47@gmail.com
Next Story