Lucknow News: सीएम योगी ने सीएमएस के 10 नेशनल टॉपर छात्रों को किया सम्मानित

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित समारोह में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के 10 नेशनल टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। छात्रों को एक-एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और टैबलेट प्रदान किए गए।

Newstrack Network
Published on: 1 Jun 2026 11:02 PM IST (Updated on: 1 Jun 2026 11:05 PM IST)
Lucknow News: सीएम योगी ने सीएमएस के 10 नेशनल टॉपर छात्रों को किया सम्मानित
X

Lucknow News

Lucknow News: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन के ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. के 10 नेशनल टापर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया, जिनमें सी.एम.एस. के आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) बोर्ड परीक्षा के नेशनल टॉपर वैवस्वत नारायण दुबे (99.80 प्रतिशत), द्वितीय नेशनल टॉपर जहरा फातिमा व अनय अग्रवाल (99.60 प्रतिशत) एवं तृतीय नेशनल टॉपर अफशान अहमद, दिव्यांश कुशवाहा एवं फरहीन खान (99.40 प्रतिशत) के साथ ही आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा की द्वितीय नेशनल टॉपर ओशीन अग्रवाल, संस्कृति चंदेल, जैनब फातिमा एवं छवि मिश्रा (99.75 प्रतिशत) शामिल हैं। इहैं।

सर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में पूरे प्रदेश के इण्टर व हाईस्कूल के सभी बोर्डाे के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सम्मानित होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

विदित हो कि इस वर्ष आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराते हुए पूरे देश में लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के 3709 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है जबकि 62 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इन सभी 62 छात्रों को सी.एम.एस. द्वारा 28 लाख रूपयों के नगर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story