TRENDING TAGS :
स्टार्टअप, नौकरी और उद्यमिता… यूपी के युवाओं को लेकर CM योगी ने क्या-क्या कहा?
CM Yogi on UP Youth: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के युवाओं की प्रतिभा, रोजगार सृजन, स्टार्टअप और उद्यमिता पर बात की। जानिए 2017 के बाद युवाओं के लिए हुए बदलावों पर क्या बोले सीएम योगी।
Yogi Adityanath Statement
CM Yogi on UP Youth: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार के तहत कार्य संस्कृति में आए बदलाव का जिक्र किया। साथ ही रोजगार सृजन के क्षेत्र में युवाओं की नई पहचान का भी उल्लेख किया।
नवाचार और उद्यमिता में आगे बढ़ रही युवाशक्ति
मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति की पहचान बन रहे हैं। युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए वह आज लखनऊ में आयोजित ‘टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026’ में सहभागिता करेंगे।
2017 से पहले युवाओं के सामने थे अवसरों के अभाव
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों की कमी के कारण पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था के चलते युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।
डबल इंजन सरकार ने युवाओं के लिए खोले नए अवसर
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य संस्कृति को बदला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर तैयार किए हैं।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार पाने की आकांक्षी नहीं है, बल्कि रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बना रही है। युवा ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।


