Lucknow News: CPI नेता अतुल अंजान का निधन, पिछले एक महीने से थे बीमार

Lucknow News: CPI भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान (Atul Kumar Anjaan) का शुक्रवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया है।

Jugul Kishor
Published on: 3 May 2024 7:35 AM IST (Updated on: 3 May 2024 8:40 AM IST)
CPI leader Atul Anjan
X

CPI leader Atul Anjan (Pic: Social Media)

Lucknow News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता अतुल कुमार अंजान (Atul Kumar Anjaan) का आज यानि शुक्रवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया है। वह पिछले एक महीने से लखनऊ के ही मेयो अस्पताल में भर्ती थे। 69 वर्षीय अतुल अंजान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अंजान ने 1977 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में की थी।

जयंत चौधरी ने जताया शोक

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान ने निधन पर राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी ने शोक जताया है। जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अतुल कुमार अंजान जी के निधन से मैं स्तब्ध हूँ। वो एक बहादुर और समर्पित लोक सेवक थे। उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

अतुल कुमार अंजान की शिक्षा

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की थी। उन्होंने लखनऊ के स्टेट बोर्ड स्कूल से स्कूलिंग की थी। इसके बाद अतुल अंजाम ने लखनऊ विश्वविद्यालय से 1967 में स्नातक, 1972 में पोस्ट ग्रेजुएशन और 1983 में एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।

Atul Kumar Anjaan का राजनीतिक सफर

अतुल कुमार अंजान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव थे। वे अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव थे। वे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष भी रहे थे। उत्तर प्रदेश की घोषी लोकसभा सीट सीपीआई का गढ़ माना जाता था, लेकिन 1990 में कम्युनिस्टों ने वहां पर अपनी जमीन खो दी थी। उन्होंने घोषी से दो बार 1998 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Jugul Kishor
ABOUT THE AUTHOR

Jugul Kishor

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story