लखनऊ में विधायकों के लिए साइबर सुरक्षा पर तीसरी कार्यशाला, डिजिटल खतरों से बचाव के उपायों पर हुआ मंथन

Lucknow: लखनऊ में “साइबर सुरक्षा: ए डिजिटल सिक्योरिटी ब्रीफिंग फॉर लेजिस्लेटर्स” कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 24 Aug 2026 6:33 PM IST (Updated on: 24 Aug 2026 6:34 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सोमवार को “साइबर सुरक्षा : ए डिजिटल सिक्योरिटी ब्रीफिंग फॉर लेजिस्लेटर्स” विषय पर तीसरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों से जुड़े संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यशाला के दौरान साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे ने साइबर अपराध के बढ़ते स्वरूप, व्यक्तिगत एवं संवेदनशील डेटा की सुरक्षा तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी साझा की। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर खतरों से निपटने के व्यावहारिक तरीकों पर भी चर्चा की।


इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने साइबर एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया और बदलते तकनीकी दौर में साइबर सुरक्षा की बढ़ती आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया।


कार्यशाला में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, बेबी रानी मौर्य, अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, कुंवर ब्रजेश सिंह, बलदेव सिंह औलख सहित अन्य माननीय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति अधिक जागरूक और सक्षम बनाना रहा।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story