Lucknow News: डालीबाग बंधा इलाके में सिंचाई विभाग की कार्रवाई का विरोध, लोगों के हंगामे के बाद लौटा बुलडोजर

Lucknow News: लखनऊ के डालीबाग बंधा इलाके में सिंचाई विभाग की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया, जिसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। विभाग बंधे के किनारे बने मकानों को हटाने पहुंचा था।

Ashutosh Tripathi
Published on: 18 Jun 2026 1:52 PM IST (Updated on: 18 Jun 2026 1:52 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: राजधानी के डालीबाग बंधा इलाके में सिंचाई विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। विभाग की टीम बंधे के किनारे बने मकानों पर कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन भारी संख्या में जुटे लोगों के विरोध और अधिकारियों से तीखी बहस के बाद बुलडोजर को वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले 80 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और उनकी कई पीढ़ियां यहीं बसी हुई हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब उन्होंने यहां रहना शुरू किया था, तब विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कहां थे। उनका आरोप है कि अब अचानक सिंचाई विभाग जमीन पर अपना दावा ठोक रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने बेघर होने का खतरा पैदा हो गया है।


कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। लोगों का कहना था कि स्वतंत्रता से पहले से उनके परिवार यहां निवास कर रहे हैं और उन्हें कभी अवैध कब्जेदार नहीं माना गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी दावा किया कि पूर्व में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान भी इस क्षेत्र की जांच कराई गई थी, जिसमें निवासियों को वैध रूप से रहने वाला पाया गया था।

हालांकि सिंचाई विभाग की ओर से बंधे के किनारे बने मकानों और निर्माणों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। विभाग का कहना है कि संबंधित भूमि सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध जताया और अपने मकानों को बचाने की मांग की। फिलहाल विरोध को देखते हुए विभाग की टीम वापस लौट गई, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story