TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन, हनुमान सेतु मंदिर परिसर में कटा लड्डुओं से बना केक
Lucknow News: लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लड्डुओं से बना केक काटा और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ राजनाथ सिंह के स्वस्थ जीवन की कामना की।
Raj Singh Birthday Celebrated with Laddu Cake at Hanuman Setu Temple in Lucknow
Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन गुरुवार को लखनऊ में बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान सेतु मंदिर परिसर में एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद परिसर में काटा लड्डुओं से बना केक
हनुमान सेतु मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के बाद सभी नेताओं ने लड्डुओं से बना विशेष केक काटा और राजनाथ सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भजन कीर्तन के साथ हुई। मंदिर के पुजारियों द्वारा रक्षा मंत्री के दीर्घायु होने की कामना हेतु विशेष यज्ञ और आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और एक-दूसरे को प्रसाद बांटा।
मंदिर परिसर में जन्मदिन मनाकर भाजपा ने दिया बड़ा संदेश
इस आयोजन के ज़रिए भाजपा ने यह भी संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से जनसामान्य का सीधा भावनात्मक जुड़ाव है। धार्मिक स्थल पर जन्मदिन मनाकर पार्टी ने अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों को भी मज़बूती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और राजनाथ सिंह के समर्थक मौजूद रहे। अभी ने एक स्वर में राजनाथ सिंह अमर रहें और राष्ट्र रक्षा के नायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जैसे नारे लगाए। आयोजन उच्च स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में था, इसलिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। स्थानीय पुलिस, विशेष सुरक्षा दल और मंदिर प्रशासन ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।


