Lucknow News: शराब देने से इनकार पर ठेका कर्मी की हत्या, लोहे की से पीट-पीट कर की हत्या

Lucknow News: शराब देने से इनकार करने पर ठेका कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Anjali Soni
Published on: 11 May 2026 12:01 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News(Photo-Social Media)

Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह शराब ठेके पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ढेढेमऊ गांव स्थित देशी शराब ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

शरण देने से मना करने पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक मृतक अजय जायसवाल उर्फ रिंकू (43) सुबह ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान एक युवक वहां शराब लेने पहुंचा। बताया जा रहा है कि ठेका उस समय बंद था, जिस कारण कर्मचारी ने शराब देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर अजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग जब तक उसे बचाने पहुंचते, तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक पर भी हमलावर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी हुआ मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले का आरोपी नन्हके कहार नाम का युवक है, जो ठेके के पास ही रहता है। वारदात के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Anjali Soni
ABOUT THE AUTHOR

Anjali Soni

Next Story