TRENDING TAGS :
Lucknow News: गोमती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए एक्टिव हुईं मंडलायुक्त डॉ० रोशन जैकब, बैठक में बोलीं- पानी में तैरता न मिले 'सॉलिड वेस्ट मटेरियल'
Lucknow News: सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ व निर्मल बनाने को लेकर एक विशेष बैठक की गई।
Divisional Commissioner Dr Roshan Jacob became active to clean Gomti river
Lucknow News: गोमती नदी की साफ सफाई को लेकर एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है तो वहीं, दूसरी ओर विपक्ष गोमती नदी की गंदगी का मुद्दा उठाकर सरकार को लगातार घेरता हुआ नजर आ रहा है। सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी गोमती नदी की साफ सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी के चलते सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ व निर्मल बनाने को लेकर एक विशेष बैठक की गई। बैठक में LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के साथ साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जल निगम के अधिकारी बोले- गोमती में आकर गिरता है शहर के 32 नालों का पानी
मंडलायुक्त की ओर से आयोजित हुई बैठक के दौरान वहां मौजूद जल निगम के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि मौजूदा समय में 32 नालों का पानी गोमती में आकर गिरता है। जिसमें से 26 नाला टैपट है। वहीं, बाकी नालों को भी टेप्ट करा लिया जाए। 730 MLD डिस्चार्ज है और 600 MLD ट्रीट करते हैं। उन्होंने कहा कि 130 MLD का जो गेप है, उसको पूरा करने के लिए एक पद्धति बनाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गोमती नदी में कूड़ा न जाने पाये। संबंधित अधिकारियों की ओर से बताया गया कि GS कैनाल एसटीपी का संचालन करा दिया गया है।
मंडलायुक्त के निर्देश- नदी के पानी में तैरता न मिले 'सॉलिड वेस्ट मटेरियल'
बैठक में अधिकारियों से सारी जानकारी लेने के बाद मंडलायुक्त डॉ० रोशन जैकब ने नगर निगम के संबधित अधिकारियों के निर्देश दिया कि गोमती नदी में सॉलिड वेस्ट मटेरियल पानी के ऊपर तैरता न मिले। इसके लिए नियमित रूप से नगर निगम की ओर से साफ-सफाई कराई जाए।उन्होंने कहा कि जिन नालों का पानी गोमती नदी में गिर रहा है, उन नालों पर ग्रिल लगा दिया जाए, जिससे सॉलिड वेस्ट मटेरियल गोमती नदी में ना जाए। कैथल कॉलोनी के पड़े गोबर लेने की व्यवस्था बना ली जाए या वसंत कुंज योजना में बन रहे बायोगैस प्लांट पर गोबर की उपलब्धता सुनिश्चित करी जाए। मंडलायुक्त ने मौके पर कहा कि 5 किलोमीटर कुकरैल नदी की ड्रेजिंग की गयी है। नगर निगम व एलडीए की ओर से 5 किलोमीटर ड्रेजिंग किए गए स्थान पर पवित्र धारा कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कराया जाना सुनिश्चित करें।


