Lucknow News: लखनऊ की खराब ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर हुआ प्रशासन! मंडलायुक्त ने DM व पुलिस कमिश्नर संग की बैठक, बोलीं- 'नियमों की अनदेखी से होते हैं हादसे'

Lucknow News: शनिवार को मंडलायुक्त डॉ० रोशन जैकब ने पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर की अध्यक्षता में यातायात समित एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने को लेकर एक विशेष बैठक की।

Hemendra Tripathi
Published on: 31 May 2025 7:28 PM IST
Lucknow News
X

Divisional Commissioner Roshan Jacob held meeting with officials and gave strict instructions 

Lucknow News: लखनऊ में यातायात पुलिस की ओर से यातायात के नियमों में लगातार सख्ती दिखाई जा रही है। कभी ओवर स्पीड का चालान तो कभी बिना हेलमेट का चालान करके ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। बावजूद इसके यातायात नियमों का पालन न करने के चलते हो रहे सड़क हादसों में कोई कमी नहीं दिख रही है। ऐसे ही हादसों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को मंडलायुक्त डॉ० रोशन जैकब ने पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर की अध्यक्षता में यातायात समित एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने को लेकर एक विशेष बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी विशाख अय्यर जी, लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC प्रथमेश कुमार, पीडब्लूडी, आरटीओ व पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

'हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी'

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था का सुगम और सुचारू रूप से संचालन किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमो का पालन कड़ाई से कराया जाना चाहिए। अधिकतर सड़क हादसे ट्रैफिक नियम की अनदेखी से होते हैं। लिहाजा दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर ही सड़क पर बाईक चलाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि जरूरत के चलते ब्लैकटॉप बढ़ाने का कार्य, डिवाईडर बनाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। इसके साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग हॉटस्पॉट वाले एरिया में नियमित रूप से कराई जाए।

'रोड बनने के बाद रिपेयर न करने वाली कंपनी के खिलाफ हो एक्शन'

मंडलायुक्त ने कहा कि रोड बनने के बाद जिन संस्थाओं की ओर से खुदाई करने व यूटिलिटी की चीज डालने के बाद रोड रिपेयर नहीं की जाती है, उन संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य भवन से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक बनी सड़कों पर गाड़ियों पार्क न होने दिया जाए। पीडब्ल्यूडी की ओर से फुटपाथ पर रेम्प का तत्काल निर्माण कराया जाए, जिससे गाड़ियां रेम्प के माध्यम से फुटपाथ पर पार्क हो सकें। ई- रिक्शा का संचालन लॉटरी(अलॉटमेंट) के बाद ही जोन वाइज कराया जाएगा। मेट्रो अपने स्टेशन पर एरिगेटर के माध्यम से ई-रिक्शा का संचालन व निर्धारित स्थान पर पार्किंग करायेगा।

इधर उधर खड़े ठेलों को वेंडिंग जोन में किया जाए शिफ्ट- मंडलायुक्त

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण चिन्हित करने के बाद हर माह में एक सप्ताह का बड़े स्तर से अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाए। अवैध रूप से इधर-उधर खड़े ठेले/गुमचे वेंडिंग जोन में व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किया जाए एवं टेंपो/ टैक्सी अपने निर्धारित पार्किंग स्थान से ही संचालित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चारबाग स्टेशन के सामने टॉयलेट व पिंक बूथ हटाकर रिडिजाइनिंग कार्य किया जायेगा।

1 / 4
Your Score0/ 4
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story