UP IPS Transfer: यूपी में आठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किसे-कहां मिली तैनाती

UP IPS Transfer: गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक संयुक्त पुलिस आयुकत पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी डा. के. एजिलरसन को पुलिस महानिरीक्षक यूपी 112 लखनऊ के पद पर तैनाती दी गयी है।

Newstrack Network
Published on: 4 March 2025 4:11 PM IST (Updated on: 4 March 2025 4:18 PM IST)
up ips transfer
X

up ips transfer

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया। आठ आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी डा. के. एजिलरसन को पुलिस महानिरीक्षक यूपी 112 लखनऊ के पद पर तैनाती दी गयी है। वह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस लखनऊ मनोज कुमार सोनकर को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी अनुभाग वाराणसी के पद पर भेजा गया है। मनोज कुमार सोनकर 2010 बैच के आईपीएस हैं। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक एपीटीसी सीतापुर में नई तैनाती दी गयी है। वह 2010 बैच की आईपीएस अफसर हैं।


उपमहानिरीक्षक/ उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर राजेश कुमार सिंह को संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद का कार्यभार सौंपा गया है। राजेश कुमार सिंह 2011 बैच के आईपीएस हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रतीक्षारत/सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ देवरंजन वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ के पद पर भेजा गया है। देवरंजन वर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर आशीष श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गयी है। वह 2013 बैच के आईपीएस हैं। पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ अपर्णा गुप्ता को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय लखनऊ के पद का कार्यभार सौंपा गया है। अपर्णा गुप्ता 2015 बैच की आईपीएस हैं। वहीं पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा सूरज कुमार राय को सेनानायक 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के पद का दायित्व सौंपा गया है। सूरज कुमार राय 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story