UP IPS-PPS Transfer: यूपी में आठ पुलिस अफसरों का तबादला, ASP जौनपुर बने आयुष श्रीवास्तव

UP IPS-PPS Transfer: गुरूवार को एक बार पुलिस महकमे में तबादले किये गये है। गुरूवार को आठ पुलिस अफसरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें एक आईपीएस और सात पीपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं।

Newstrack Network
Published on: 19 Sept 2024 4:07 PM IST (Updated on: 19 Sept 2024 4:26 PM IST)
up ips pps transfer
X

यूपी में आठ पुलिस अफसरों का तबादला (न्यूजट्रैक)

UP IPS-PPS Transfer: यूपी में इन दिनों तबादला एक्सप्रेस लगातार चल रही है। यूपी में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अफसरों का फेरबदल किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को एक बार पुलिस महकमे में तबादले किये गये है। गुरूवार को आठ पुलिस अफसरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें एक आईपीएस और सात पीपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं।

गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक सहायक पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ आयुष श्रीवास्तव को सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर के पद पर नई तैनाती दी गयी है। आयुष श्रीवास्तव 2021 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

वहीं पीपीएस अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक सुलतानपुर शिवम मिश्रा को इसी पद पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ रेखा बाजपेई को पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ के पद का कार्यभार सौंपा गया है। पुलिस उपाधीक्षक यूपीपीसीएल प्रयागराज योगेंद्र कृष्ण नारायन को पुलिस उपाधीक्षक हाथरस और अब तक इस पद पर तैनात रहे गोपाल सिंह को सहायक सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के पद तैनाती दी गयी है।

पुलिस उपाधीक्षक बाराबंकी डॉ. बीनू सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक मेरठ सौरभ सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बांदा और सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सौरभ श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक बाराबंकी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते मंगलवार को भी तीन आईपीएस और पांच पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया था। इस फेरबदल में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली मानुष पारिक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर अंशिका वर्मा को प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली के पद पर नई तैनाती दी गयी।

सहायक पुलिस अधीक्षक मथुरा कुंवर आकाश सिंह को प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। पीपीएस अफसरों में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर अरूण चंद्र को इसी पद पर चुनाव प्रकोष्ठ मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद पर भेजा गया। अब तक इस पद पर तैनात रहे अखंड प्रताप सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story