Lucknow: लोहिया संस्थान का स्थापना दिवस कल, समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान, डॉक्टरों को किया जाएगा सम्मानित

Lucknow: स्थापना दिवस समारोह गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी बेहतर कार्य करने वाले दस चिकित्सकों को सम्मानित करेंगे।

Abhishek Mishra
Published on: 12 Sept 2024 8:00 PM IST
Lucknow: लोहिया संस्थान का स्थापना दिवस कल, समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान, डॉक्टरों को किया जाएगा सम्मानित
X

Ram Manohar Lohia Institute Foundation Day: राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का चौथा स्थापना दिवस कल यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर संस्थान की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। यहां 10 डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर 10 डॉक्टरों का होगा सम्मान

लोहिया संस्थान का स्थापना दिवस समारोह गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी बेहतर कार्य करने वाले दस चिकित्सकों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ स्थापना दिवस समारोह में एमबीबीएस छात्र, डॉक्टर और मरीजों को कई सौगातें मिलेंगी।

सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि चौथा स्थापना दिवस समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पिछले एक वर्ष के दौरान की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया जाएगा। सीएम योगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

छात्रों के रहने की समस्या का होगा समाधान

शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल के निकट 15 तल का ब्वॉज छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। इसमें 326 छात्र रह सकेंगे। इसके अलावा यहीं पर 10 तल का टाइफ-4 फैकल्टी आवास भी बनकर तैयार हो गया है। करीब 40 फैकल्टी यहां रह सकेंगी। इन दोनों भवनों का शुभारंभ होगा। इससे डॉक्टर व छात्रों के रहने की समस्या का समाधान काफी हद तक होगा।

इमरजेंसी के ट्रॉयज एरिया में अब 52 बेड

डॉ. सीएम सिंह के मुताबिक इमरजेंसी के ट्रॉयज एरिया में बेड बढ़ाए गए हैं। जिससे मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सके। इस एरिया में 30 बेड का इजाफा किया गया है। ट्रॉयल के रूप में इसे शुरू किया गया है। अभी 22 बेड ट्रॉयज एरिया में थे। अब 52 बेड हो गए हैं। इसका भी औपचारिक शुभारंभ स्थापना दिवस समारोह में होगा। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में 60 बेड हैं। कुल 112 बेड इमरजेंसी में हो जाएंगे

Abhishek Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Abhishek Mishra

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story