Lucknow News : मनौतियों के राजा गणेशोत्सव के छठे दिन भजन सुनकर भावविभोर हुए भक्त

Lucknow : गणेशोत्सव के छठे दिन सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने श्री गणेश के चरणों में भजनों की शृंखला पेश की।

Ashutosh Tripathi
Published on: 12 Sep 2024 4:08 PM GMT
Lucknow News : मनौतियों के राजा गणेशोत्सव के छठे दिन भजन सुनकर भावविभोर हुए भक्त
X

Lucknow News : श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 19वें श्री गणेश महोत्सव के छठे दिन गुरुवार को अयोध्या, वाराणसी के आचार्यों कौशलेश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, हरिनारायण तिवारी, कमलेश तिवारी ने मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की।

सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने श्री गणेश के चरणों में भजनों की शृंखला पेश की। इससे पहले कमेटी ने भगवान गणपति जी को 56 भोग चढ़ाया। इस दौरान संजय शर्मा ने भजन 'आके खालो छप्पन भोग बड़ी प्यार से लाया जी', उसके बाद 'क्या खिलाया जाए क्या भोग लगाया जाय', 'बोल गणपती बोल तुझे क्या भोग लगाया जाय' सुनाते हुए सभी भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। इसके बाद भजन रस गंगा को आगे बढाते हुए संजय शर्मा ने 'आओ जी आओ गजानन गणराज आ जाओ', 'रंग भवन का राजा गजानन आ जाओ' किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए', जैसे सुंदर भजन सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।


भक्तों ने मेले का लिया आनंद

छप्पन भोग पर ही नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। छप्पन भोग, भक्त और भगवान का मिलन कैसे हुआ, भक्त ने भगवान को किस तरीके से भोग लगाया, नृत्य नाटिका के माध्यम से दिखाया गया। सुदामा जी, हनुमान जी, चैतन्य महाप्रभु के रूप भक्तों को दर्शन दिया। यहां भक्तों ने परिसर में लगे मेले का भी आनंद लिया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सिन्दूराभिषेक का कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे होगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story