UP News: कॉर्पोरेट लूट के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के विरोध में अजय राय ने किया हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व

UP News: ग्रेट निकोबार में पेड़ों की कटाई और परियोजना के विरोध में कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अजय राय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Ashutosh Tripathi
Published on: 8 Jun 2026 3:45 PM IST (Updated on: 8 Jun 2026 3:46 PM IST)
UP News
X

UP News

UP News: ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्राकृतिक खजाने को नष्ट करने और बड़े पैमाने पर वनों की कटाई के विरोध में उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मित्र कल्याण के लिए देश की बहुमूल्य धरोहर को कॉर्पोरेट के हाथों बेचा जा रहा है।

​अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस विनाशकारी प्रोजेक्ट के तहत करीब 1.5 करोड़ पेड़ों की बलि दी जा रही है और वहां की मूल जनजातियों को बेघर किया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण के गंभीर संकट की ओर इशारा करते हुए कहा आज जो पेड़ काटे जा रहे हैं, उनकी जगह कोई नया प्लांटेशन नहीं हुआ। इसी का नतीजा है कि आज देश में भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम का चक्र पूरी तरह बिगड़ चुका है। जब इतने बड़े पैमाने पर जंगलों को काटा जाएगा, तो पूरा इकोसिस्टम तबाह हो जाएगा और इसके घातक दुष्परिणाम पूरे देश को भुगतने होंगे। पूरे देश में केवल राहुल गांधी ही अकेले नेता हैं जो पर्यावरण और आदिवासियों के हक की यह लड़ाई निडर होकर लड़ रहे हैं।


विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

विपक्ष के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि आज देश में सबको मुख्यमंत्री बनना है और सरकार बनानी है, लेकिन देश की धरोहर को बचाने की चिंता किसी को नहीं है। उत्तर प्रदेश के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग 2027 के चुनाव के बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं, उन्हें अंडमान निकोबार के इस गंभीर मुद्दे पर भी आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि पर्यावरण के इस विनाश का सीधा असर उत्तर प्रदेश की जनता पर भी पड़ेगा। उन्होंने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस कॉर्पोरेट लूट के खिलाफ एकजुट हैं और देश के पर्यावरण व जनजातियों की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे।





Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story