57 वी जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयो का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने किया स्वागत

Lucknow: जीएसटी गिरफ्तारी प्रावधान हटाने, अभियोजन सीमा 1 से बढ़ाकर 5 करोड़ और सामान्य दंड 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने से व्यापारियों को राहत मिलेगी: संजय गुप्ता

Newstrack Network
Published on: 8 Oct 2026 10:39 PM IST
57 वी जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयो का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने किया स्वागत
X

Lucknow: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 57 वी जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयो का स्वागत करते हुए कहा यह फैसले विशेष रूप से देश के करोड़ों छोटे व्यापारियो, खुदरा कारोबार, एमएसएमई सेक्टर एवं स्टार्टअप के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। संजय गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस "और व्यापार में सुगमता के विजन को इन निर्णयो से नई गति मिलेगी।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जीएसटी गिरफ्तारी के प्रावधानों को हटाना ,अभियोजन की सीमा को एक करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करना तथा समान्य दण्ड को 25,000 से घटाकर 10,000 करना, छोटे व्यापारियों में लंबे समय से चली आ रहीं आशंकाओं को दूर करेगा। इससे कर अनुपालन का माहौल अधिक विश्वास पूर्ण बनेगा और ईमानदार व्यापारियों को अनावश्यक कानूनी दबाव से राहत मिलेगी।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने विशेष रूप से 5 करोड तक के कारोबार वाले छोटे व्यापारियों के लिए प्रस्तावित वार्षिक रिटर्न एवं तिमाही कर भुगतान व्यवस्था का स्वागत करते हुए का यह जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुधारो में से एक है। इससे बार-बार रिटर्न दाखिल करने और जटिल अनुपालन प्रक्रियाओं का बोझ कम होगा समय और संसाधनों की बचत होगी तथा व्यापारी अपने व्यवसाय के विस्तार पर अधिक ध्यान दे सकेगा।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि छोटे विक्रेताओ को विभिन्न राज्यों में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से व्यापार करने की सुविधा मिलना, लाखों छोटे दुकानदारों ,घरेलू उद्योगों, कारीगरो ,महिला एवं ग्रामीण उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलेगा। अब छोटे व्यापारी बिना अतिरिक्त जटिलताओं के देश भर के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बना सकेंगे, जिससे उनकी आय और बाजार दोनों का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि 90% पात्र रिफंड दावो का मात्र तीन कार्य दिवस में स्वतः निपटान तथा रिफंड आवेदन की स्वीकृति अवधि को 15 दिन में घटाकर 10 दिन करना छोटे और मध्यम व्यापारियों की कार्यशील पूंजी की समस्या को काफी हद तक कम करेगा लंबे समय तक धन फंसे रहने की समस्या घटने से व्यापारियों की नगदी स्थिति मजबूत होगी।

संजय गुप्त ने कहा वाहनों की जांच को केवल विशिष्ट खुफिया सूचना एवं पूर्व अनुमति तक सीमित करने का निर्णय का स्वागत योग्य है। इससे माल परिवहन में अनावश्यक बाधाएं कम होगी, समय की बचत होगी और व्यापारियों को बेहतर लॉजिस्टिक्स सुविधा मिलेगी। संजय गुप्ता ने कहा कर्मचारी स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, टेलीकॉम टावर ,पाइपलाइन तथा प्लांट एवं मशीनरी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट एवं रिफंड संबंधी निर्णय भी उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए सकारात्मक सिद्ध होंगे एवं निवेश को प्रोत्साहित करेंगे।

संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण ,जीएसटी परिषद के सभी सदस्यों का बधाई एवं धन्यवाद दिया।

संजय गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story