Lucknow News: लोहिया पथ पर लगा भीषण जाम, ट्रैफिक कर्मियों के जाम को छुड़ाने में छूटे पसीने

लोहिया पथ पर भीषण जाम में फंसने से लोगों को उठानी पड़ी फजीहत, पुलिस कर्मियों को यातायात संभालने में छूटा पसीना

Aakanksha Dixit
Published on: 30 Jan 2024 2:27 PM IST
Lucknow news
X

लोहिया पथ पर लगा भीषण जाम source : Newstrack 

Lucknow News: राजधानी में मंगलवार को लोहिया पथ पर भीषण जाम लगा। लंबा जाम लगने से एक ओर लोगों को जहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं जाम को छुड़ाने में ट्रैफिक कर्मियों के छूटे पसीने छूटने लगे। लोहिया पक्ष से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक भारी जाम देखा गया। गाड़ियां इस दौरान रेंगती रही हैं। वहीं स्कूलों की छुट्टी से जाम और लंबा होता गया। ट्रैफिक कर्मियों को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।

लोहिया पथ पर लगा भीषण जाम source : Newstrack


अचानक बढ़ गया ट्रैफिक

पुराने लखनऊ में सुबह 11 बजे तक सड़कों पर यातायात सामान्य दिखयी दे रहा था। दोपहर करीब एक बजे बाद सड़कों पर अचानक लोड बढ़ गया। कमता चौराहे से जाम लगने का सिलसिला जारी हुआ तो किसान पथ तक वाहन फंसे दिखयी दिए। पुलिस कर्मियों ने उल्टी दिशा से आ रहे वाहनों को लौटाया तो जाम और बढ़ गया। चौराहे पर गोल घेरे के चारों ओर से वाहन आमने-सामने फंसे नजर आये। इसका असर पूरे पॉलिटेक्निक चौराहे से लोहिया पथ तक दखने को मिला।

Aakanksha Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Aakanksha Dixit

Content Writerdixitakanksha321@gmail.com

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story