Lucknow News: लखनऊ में 588 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण, नितिन गडकरी बोलें- 'व्यापारी वहीं निवेश करता है, जहां सड़कें अच्छी हों'

Lucknow New Overbridge Inauguration: लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में नितिन गडकरी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Hemendra Tripathi
Published on: 14 Feb 2025 4:53 PM IST
Lucknow News Today Khurramnagar and Munshipulia Overbridge Inauguration
X

Lucknow News Today Khurramnagar and Munshipulia Overbridge Inauguration

Lucknow New Overbridge: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विकासनगर के मिनी स्टेडियम से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं सीएम योगी के साथ भाजपा के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में खुर्रमनगर ओवरब्रिज और मुंशीपुलिया ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस लोकार्पण के साथ ही कुल 588 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में नितिन गडकरी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

गडकरी ने जो काम कहा वो पूरा किया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि सड़क एवं परिवहन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए जो कहा, उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की दुनिया भर में पहचान हो, इसके लिए वे लगातार कोशिश कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को बिजनेस हब बनाने और भी जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मोस्त्र मिसाइल का निर्माण भी लखनऊ में होगा।

विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

आने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ अब देश के बड़े महानगरों में शामिल हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये भारत का वो नया उत्तर प्रदेश है, जो विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एयरोसिटी ही नहीं, बल्कि एक AI सिटी के रूप में भी लखनऊ को आगे बढ़ाने का काम डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार कर रही है। अपने इस संबोधन में CM योगी ने महाकुम्भ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रयागराज में हो रहा भव्य और दिव्य महाकुंभ समाज में एकता का संदेश दे रहा है। इस दौरान सड़क मार्ग के जरिये सबसे अधिक वाहन प्रयागराज पहुंचे हैं। उन्होंने बतया कि प्रयागराज में हो रहे महाकुम्भ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की बढ़ोतरी होने जा रही है।

CM योगी ने उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करने में पाई सफलता: नितिन गडकरी

अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में रामराज्य की स्थापना करने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि हमें यदि अपने देश को विश्वगुरु बनाना है तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर देते हुए खास ध्यान देना होगा क्योंकि बिना इंफ्रास्ट्रक्चर के कोई भी प्रदेश विकास की गति में आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि व्यापारी सिर्फ उन्हीं प्रदेशों में निवेश करता है जहां की कानून व्यवस्था के साथ साथ सड़कें अच्छी हों।

Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story