Lucknow News : आस्था की कतारें, जयकारों की गूंज: पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Lucknow News : लखनऊ में पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, जयकारों से गूंजा माहौल और कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

Ashutosh Tripathi
Published on: 5 May 2026 8:25 AM IST
Lucknow News : आस्था की कतारें, जयकारों की गूंज: पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
X

Lucknow Bada Mangal 2026 ( Image Credit From Newstrack)

Lucknow News : लखनऊ ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी लखनऊ के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही शहर के विभिन्न इलाकों से भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। खासतौर पर हनुमान सेतु मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो कई घंटों तक लगी रहीं।


मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर प्रशासन ने बताया कि बड़े मंगल को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी, साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और प्रसाद वितरण के भी इंतजाम किए गए।


आस्था के आगे इंतजार नहीं रखता मायने

दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि बड़े मंगल का दिन उनके लिए बेहद खास होता है। एक श्रद्धालु ने कहा हम हर साल बड़े मंगल पर हनुमान जी के दर्शन करने आते हैं। आज के दिन दर्शन करने से मन को शांति मिलती है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं एक अन्य भक्त ने कहा कि सुबह जल्दी आने के बावजूद उन्हें लंबी लाइन में लगना पड़ा, लेकिन आस्था के आगे इंतजार मायने नहीं रखता।


सांसद दिनेश शर्मा ने किए दर्शन

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा भी अपने परिवार के साथ हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल का पर्व लखनऊ की विशेष पहचान है, जो यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और शांति की प्रार्थना की।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story