लखनऊ में किशोरी से दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर दी थी धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में भेजा जेल

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर धमकी दी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

Hemendra Tripathi
Published on: 8 Oct 2025 8:42 PM IST (Updated on: 8 Oct 2025 8:43 PM IST)
Lucknow Crime News
X

Lucknow Crime News

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों रोहित नाथ और आनंदनाथ को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात की है, जब किशोरी घर में अकेली थी। पीड़िता की मां के मुताबिक, वह 26 सितंबर को अपने पति के साथ बाराबंकी के देवा मेले गई थीं, इस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। मंगलवार सुबह मोहल्ले के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि दो युवकों ने घर में घुसकर घिनौनी वारदात की है।

वीडियो बनाकर धमकी दी, पुलिस ने रातोंरात दबोचे दोनों आरोपी

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घर लौटने पर जब मां ने बेटी से बात की तो उसने बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

बिजनौर थाने के थाना प्रभारी शिव शंकर महादेवन ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात किसान पथ स्थित अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल युवकों से पूछताछ की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर विशेष जांच टीम गठित की गई है ताकि वीडियो से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी इकट्ठा किए जा सकें। मण्डलायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने भी इस मामले में त्वरित न्याय और सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी नाबालिग के साथ अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना की है और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story