होटल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार! गर्लफ्रैंड पर टिप्पणी बना खूनी वजह, चंद घंटों में लखनऊ पुलिस ने दबोचा

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में होटल कर्मचारी दिवाकर यादव की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने कुछ घंटों में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रेमिका के साथ टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक आकाश तिवारी ने दिवाकर को गोली मार दी। पुलिस ने प्रेमिका पुष्पा गौतम उर्फ पायल सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hemendra Tripathi
Published on: 22 July 2025 7:43 PM IST
होटल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार! गर्लफ्रैंड पर टिप्पणी बना खूनी वजह, चंद घंटों में लखनऊ पुलिस ने दबोचा
X

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें होटल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि मामला तब गरमा गया जब होटल में रुकी एक महिला पर की गई टिप्पणी आरोपी युवक को इतनी नागवार गुज़री कि उसने अपने पास रखे तमंचे से होटल कर्मचारी 20 वर्षीय दिवाकर यादव को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आकाश तिवारी और उसकी प्रेमिका पुष्पा गौतम घटना के बाद फरार हो गए, लेकिन चिनहट पुलिस ने कुछ ही घंटों में उन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश उजागर हुई है, जिससे प्रेम और बदले की खौफनाक हकीकत सामने आई है।

गर्लफ्रैंड पर हुई एक मामूली टिप्पणी बनी खूनी जंग

दरअसल ये पूरी घटना 21 व 22 जुलाई की रात की है, जब चिनहट क्षेत्र स्थित होटल इशान-इन में आकाश तिवारी अपनी महिला मित्र पुष्पा गौतम उर्फ पायल के साथ पहुंचा था। वहां होटल स्टाफ दिवाकर यादव ने पुष्पा को लेकर कोई टिप्पणी की, जिससे आकाश बेहद नाराज़ हो गया। दोनों होटल से चले तो गए, लेकिन कुछ ही देर में आकाश और पुष्पा बदला लेने की नीयत से दोबारा होटल पहुंचे। बाहर खड़े दिवाकर को देखते ही आकाश ने अपने पास रखे तमंचे से सीधे फायर कर दिया। गोली लगते ही दिवाकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, प्रेमी प्रेमिका हुए गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही चिनहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर तत्काल टीमों का गठन किया। CCTV फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुलिप अपार्टमेंट के पास फल मंडी रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं और भागने की फिराक में थे। पूछताछ में आकाश ने बताया कि पुष्पा उसके बेहद करीब थी और दिवाकर की टिप्पणी से वह आहत हुआ। उसे लगा कि उसका अपमान हुआ है। गुस्से में वह होटल वापस लौटा और जान से मारने की ठान ली। इस साजिश में पुष्पा भी शामिल थी। दोनों ने पहले ही असलहा रख लिया था और मौके पर फायर कर दिया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.com

Next Story