TRENDING TAGS :
Generation Gutter' बयान पर लखनऊ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कंगना रनौत का पुतला फूंका
Lucknow: कंगना रनौत के 'Generation Gutter' बयान के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने माफी की मांग करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया।
Lucknow News
Lucknow: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के 'Generation Gutter' वाले बयान के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर मार्च के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने भाजपा मुर्दाबाद और कंगना रनौत मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही कंगना रनौत का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को 'गटर छाप' कहना बेहद शर्मनाक है। युवाओं ने वोट देकर कंगना को सांसद बनाया उसके खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कंगना और भाजपा के नेता लगातार देश के युवाओं के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। यह युवा भारत का भविष्य है, इनके प्रति ऐसी मानसिकता रखने बेहद गलत । दिल्ली जंतर मंतर और देश के अलग-अलग कोने में युवाओं ने प्रदर्शन करके अपनी शक्ति का एहसास करा दिया । प्रधानमंत्री को आधी रात में Gen Z की तरह वीडियो बनाना पड़ा। युवा पीढ़ी पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार देश के युवाओं को निशाना बना रहे हैं, जबकि यही युवा भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी ताकत दिखाई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कंगना रनौत अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उनका कहना था कि युवा पीढ़ी के सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं विरोध प्रदर्शन जारी रखा और पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।


